Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में जंगली जानवर के आतंक से सहमे ग्रामीण

Published

on

Loading...
Loading...

आधा दर्जन मवेशी सहित दो को किया घायल

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के बंशीपुर गाँव में सोमवार की देर शाम जंगली जानवरों ने एक घर के बाहर बंधे भैंस पर आक्रमण कर घायल कर दिया। थोड़ी दूर पर खड़े एक युवक ने जब यह दृश्य देखा तो वह शोर मचाते हुए दौड़ने लगा। इसके बाद जंगली जानवर ने युवक के ऊपर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।


मिली जानकारी के मुताबिक, जंगली जानवर ने बंशीपुर गाँव निवासी कैलाश, घनश्याम यादव और रामलखन के दरवाजे पर बंधे आधा दर्जन भैंस, पड़वा व बकरियों पर हमला कर घायल कर दिया। दो दिन पहले बगल के गाँव प्रतापपुर में एक बुजुर्ग दयाराम यादव व अनिल पटेल के उपर भी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद बंशीपुर गांव में सोमवार की देर शाम घर जा रहे नितेश यादव (25 वर्ष) को एक जंगली जानवर ने नोच लिया। वहीं पास में घर के बाहर बंधे  भैंस, पड़वा और बकरियों पर भी हमला किया। इस घटना में युवक घायल हो गया। वहीं बगल के गांव प्रतापपुर में भी दो दिन पहले दयाराम यादव (55 वर्ष) जब शौच के लिए निकले तो खेत में छुपे जानवर ने उनको दबोच लिया, इतने में दयाराम चिल्लाने लगे जिससे आस-पास के लोग आवाज  सुन कर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख जंगली जानवर भाग गया।

Advertisement

इसके अलावा जंगली जानवर के हमले में बाइक सवार अनिल पटेल भी घायल हुआ है। इसको लेकर क्षेत्र में लोगों बीच दहशत व्याप्त है। जिसकी सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की लेकिन जंगली जानवर का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि एक साथ तीन जंगली जानवर देखे गए, जो देखने में एकदम भेड़िए की तरह लग रहे थे।

चौकी इंचार्ज खजुरी (मिर्जामुराद) पवन कुमार ने बताया कि वन विभाग को सूचना दे दी गई है। मंगलवार को  वन विभाग के रेंजर संतोष दुबे अपने साथ वन रक्षकों को लेकर गाँव में पहुंच कर जायजा लिया और घायल युवक के ऊपर जानवर के लगे पंजे से बने घाव को देखा। उन्होंने बताया कि, इससे पता लगाया जा सकता है कि कौन सा जानवर हो सकता है। क्षेत्र में इस घटना से लोगो में दहशत है। घर से बच्चे-बूढ़े बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page