अपराध
मिर्जामुराद पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें से सम्बन्धित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर भीखीपुर मोड़ के पास से मु0अ0स0-78/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 से सम्बन्धित अभियुक्तगण चन्द्र प्रकाश यादव पुत्र दयाराम यादव, नि0 खुटहाँ दानगंज, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, सुरेन्द्र कुमार पाल पुत्र श्यामबली पाल, कालीप्रसाद पुत्र स्व0 ओमकार, कमलेश राजभर पुत्र रामप्रसाद, निवासीगण ग्राम प्रतापपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Loading...
Continue Reading
