Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर : वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लालगंज-कलवारी मार्ग पर गोपलपुर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक वृद्ध महिला की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला कलवारी बैंक से पैसे निकालने के बाद अस्पताल में दवा लेने आई थी। इलाज के बाद अस्पताल से बाहर सड़क पर निकलते ही एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना इतनी भयानक थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि मड़िहान, कलवारी और दीपनगर मार्ग पर डग्गामार वाहनों का आतंक है। समय सीमा खत्म कर चुके वाहन खुलेआम चल रहे हैं और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

इन वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से इन डग्गामार वाहनों को नंबर ट्रैकिंग माफिया के जरिए संचालन की अनुमति दी जाती है। मड़िहान क्षेत्र लगातार सड़क हादसों का केंद्र बना हुआ है और इनमें कोई कमी नहीं आ रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page