Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर प्रशासन ने मौनी अमावस्या पर किया उत्कृष्ट प्रबंधन : विवेक बरनवाल

Published

on

मौनी अमावस्या पर्व के अवसर पर बुधवार को मिर्जापुर जिले में अपार जनसैलाब उमड़ा। कुंभ स्नान एवं मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े, जिससे सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस विशाल भीड़ को देखते हुए जनपद में जाम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी।

हालांकि, मंडल के कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक सोमेश वर्मा, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला एवं पुलिस प्रशासन की सतर्कता व कुशल प्रबंधन ने आवागमन को सुचारू बनाए रखा। उनकी त्वरित कार्यशैली और बेहतर रणनीति के कारण यातायात व भीड़ नियंत्रण में कोई बड़ी समस्या नहीं आई।

जनपदवासियों में पूरे दिन इस विषय पर चर्चा होती रही कि इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों और श्रद्धालुओं के बावजूद प्रशासन ने कैसे स्थिति को संभाला। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष ई. विवेक बरनवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस विभाग के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

मिर्जापुर प्रशासन का तारीफ करते हुए वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष ई. विवेक बरनवाल ने कहा कि, “मिर्जापुर प्रशासन ने जो कुशल प्रबंधन दिखाया, वह सराहनीय है। पूरे जनपद की ओर से हम सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं। अधिकारियों की मेहनत के कारण ही मौनी अमावस्या पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।”

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page