Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर : आम आदमी पार्टी ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारियां

Published

on

Loading...
Loading...

पार्टी की नीतियों से भाजपा घबराई : सुनील कुमार पांडे

आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। रविवार को मिर्जापुर स्थित बी. सिंह अकैडमी, भरूहना में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में आप के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनीष गुप्ता ने पार्टी के लक्ष्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर जिले में 50,000 सक्रिय कार्यकर्ताओं और सभी ग्राम सभाओं में अध्यक्ष व बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा।

जन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलनरत रहेगी पार्टी
मनीष गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिले की हर जन समस्या को लेकर आंदोलन करेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा साजिश और दुष्प्रचार कर रही है। लेकिन “आप” कार्यकर्ता जनता के सहयोग से फिर से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे।

Advertisement

सम्मेलन में चुनार, मझवा, जमालपुर, नारायणपुर, लालगंज, हलिया और नगर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी ने एक दर्जन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। जिला सचिव संजय कुमार चौधरी को जिला बार एसोसिएशन का सचिव निर्वाचित होने पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

पार्टी की नीतियों से भाजपा घबराई: सुनील कुमार पांडे
विशिष्ट अतिथि और भदोही जनपद प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और नीतियों से भाजपा डरी हुई है। उन्होंने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिलाओं की सुरक्षा, और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता “आप” पर भरोसा करती है।

मिर्जापुर में पार्टी का तेजी से विस्तार
जिला अध्यक्ष प्रो. बी. सिंह ने कहा कि मिर्जापुर में पार्टी ने अब तक 10,000 लोगों को सदस्य बनाया है, और 50,000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मिर्जापुर में बड़ी सफलता हासिल करेगी।

Advertisement

सम्मेलन में दिलीप सिंह गहरवार, सीमा खान, सत्यम त्रिपाठी, भोलानाथ धीहार, संजय चौधरी, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने दिल्ली चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page