Connect with us

गोरखपुर

मारपीट में युवक की मौत, छह अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हत्या के एक मामले में चिलुआताल थाना पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डण्डे और दो मोटर साइकिल भी बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 138/26 धारा 103(1), 191(2), 190, 115(2), 352 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप निषाद पुत्र शेषनाथ निषाद, शेषनाथ निषाद पुत्र स्व. रामराज, गौतम निषाद पुत्र शेषनाथ निषाद, रमेश निषाद पुत्र राजकुमार निषाद, विक्की राजभर पुत्र स्व. राधेश्याम राजभर तथा राजन निषाद पुत्र श्रीराम निषाद निवासीगण ग्राम करहिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डण्डे तथा दो मोटर साइकिल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को वादी अपने मामा और अन्य व्यक्ति के साथ नदी किनारे स्थित शिव मंदिर पर बैठा था। उसी दौरान अभियुक्त अपनी मोटर साइकिल गोल-गोल घुमाकर धूल उड़ा रहे थे। वादी द्वारा मना करने पर अभियुक्त गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वादी के मामा को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त संदीप निषाद, राजन निषाद, गौतम निषाद, रमेश निषाद और विक्की राजभर के विरुद्ध मु0अ0सं0 138/26 धारा 103(1), 191(2), 190, 115(2), 352 बीएनएस थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर में पंजीकृत है, जबकि शेषनाथ निषाद के विरुद्ध इसी मुकदमे के अतिरिक्त मु0अ0सं0 527ए/2008 धारा 427, 504, 506 भादसं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर में भी प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page