Connect with us

वाराणसी

मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया आलमपुरा में शुक्रवार की रात में दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई। जिसमे तीन लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद तीन लोग घायल अवस्था मे आदमपुर थाने पहुंचे जिन्होंने अपना नाम इक़बाल, एकलाख और बेलाल बताया। उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती के बारे में पुलिस को बताया कि, कोनिया के क़ुछ लोगो ने उनको मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और सभी आरोपी कोनिया के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर लेकर उनको प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय हॉस्पिटल भिजवा दिया।

तो वहीं दूसरी घटना में एक पीड़ित किशोरी थाने पहुंच कर अपने साथ मारपीट की हुई घटना से पुलिस को अवगत कराया। किशोरी ने बताया कि, तीन व्यक्ति उसके घर में जबरदस्ती घुस आए और उसके साथ मारपीट किया। इस दौरान उसमें से एक व्यक्ति ने उसका कपड़ा भी फाड़ दिया। तीनों व्यक्ति छेड़छाड़ के उद्देश्य से घर में आए थें।

Loading...

फिलहाल आदमपुर थाने की पुलिस ने दोनों मामले में पीड़ित पक्षों का तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page