Connect with us

वाराणसी

मान्यवर कांशीराम जी शहरी गरीब आवासीय योजना के रिक्त आवास, अवैध कब्हजे से खाली कराया जायेगा

Published

on

Loading...
Loading...

*अवैध कब्जेदार एक सप्ताह के अन्दर आवास खाली कर दें*

*अन्यथा आवास खाली कराते समय उसमे रखे गये सामानों को शील कराते हुये, विधिक धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी*

Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

         वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल के निर्देश के क्रम में मान्यवर कांशीराम जी शहरी गरीब आवासीय योजना के अर्न्तगत निरस्त किये गये आवास एवं आवंटियो द्वारा वाराणसी विकास प्राधिकरण से कब्जा प्रपत्र नहीं प्राप्त करने के कारण रिक्त आवासो को अवैध कब्जे से खाली कराया जाना है। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी लोगो को अवगत अवगत कराया जा चुका है, जिसकी सूची मा० कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजनार्न्तगत निर्मित परिसर स्थित वाराणसी विकास प्राधिकरण के कार्यालय व डूडा कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट स्थित नजारत के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है।
      जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा उक्त आवासो में निवासरत लोगो को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के अन्दर आवास खाली कर दें, अन्यथा आवास खाली कराते समय उसमे रखे गये सामानों को शील कराते हुये, विधिक धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page