Connect with us

पूर्वांचल

मातृत्व फाउंडेशन के टीम ने ठंड को देखते हुए गरीबों में बाटे कंबल

Published

on

सोनभद्र। मातृत्व फाउंडेशन द्वारा गरीब व असहायों को ठंड से राहत पहुंचने का लगातार कार्य कर रही है। फाउंडेशन अध्यक्ष ने बताया कि आज का यह कार्यक्रम में अहम योगदान उप जिलाधिकारी तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अहम भूमिका रही। सोनभद्र के ग्राम पंचायत खैरटिया के इंग्लिश मीडियम अपर प्राइमरी स्कूल पर मातृत्व फाउंडेशन के द्वारा कंबल वितरण का कार्य संपन्न हुआ।

संस्था के अध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज से बात की तो पता चला कि उनकी संस्था कई वर्षों से यह कार्य करती आ रही है। उन्होंने बताया कि हमारे संस्था द्वारा लगातार कई वर्षों से इस प्रकार का पूनित कार्य करती आ रही है। जिसमें हमारे फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हमारा सहयोग करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि ओबरा उप जिलाधिकारी महोदय व तहसीलदार ओबरा एवं नायब तहसीलदार ओबरा के संयुक्त सहयोग से हमारे फाउंडेशन को कम्बल उपलब्ध कराया गया। तब कही हम लोग यह भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर सके।

संस्था की संगठन मंत्री शशि किरण सिंह ने बताया कि लगभग 100 से 150 लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण कर लाभ पहुंचाया। बताया कि हम इस मातृत्व फाउंडेशन के जरिए गरीब और सहायियों को कंबल वितरण कर अपने आप को बहुत ही गौरवांगित महसूस करते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के अध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज, उपाध्यक्ष अश्विन शर्मा, सुजीत कुमार, राजेश वर्मा ,किरण सिंह, मो० अहमद खान(नूर),मिडिया प्रभारी श्याम जी पाठक, पवन झा, रवि प्रकाश सिंह,व अन्य ग्रामीण के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page