Connect with us

गाजीपुर

माताओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए किया निर्जला उपवास

Published

on

जखनियां (गाजीपुर)। स्थानीय शिव मंदिर परिसर में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व पर अलग-अलग समूह में महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखते हुए पूजा-अर्चना की। धार्मिक वातावरण में आस्था और भक्ति का रंग छाया रहा।

सुबह स्नान-ध्यान के बाद महिलाओं ने भगवान जीमूतवाहन की पूजा की और निर्जला उपवास का संकल्प लिया। कई स्थानों पर माताओं ने समूह बनाकर कथा श्रवण किया और भक्ति गीत गाए। पूरे दिन व्रती महिलाओं ने बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखा। व्रत पूर्ण होने से पहले भगवान को परंपरागत व्यंजनों जैसे साग, पूड़ी, चना, अरवा चावल सहित विभिन्न पकवानों का भोग अर्पित किया गया।

गांव-गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु महिलाएं इस व्रत में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। जीवित्पुत्रिका व्रत न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति को भी जीवंत बनाए रखता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page