Connect with us

वाराणसी

मां से विवाद के बाद युवक ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

Published

on

पत्नी से विवाद के चलते बिगड़ी मानसिक स्थिति, पुलिस कर रही जांच

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा पुलिस चौकी में शनिवार को हंगामा देखने को मिला, जब एक युवक ने गुस्से में आकर चौकी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी

एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि गिरफ्तार युवक कपिल चौरसिया का लंबे समय से पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को उसकी अपनी मां से भी कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह गुस्से में घर से रॉड लेकर बाहर निकला और पानदरीबा पुलिस चौकी पहुंचकर खिड़कियों व दरवाजों के शीशे तोड़ने लगा।

चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रॉड समेत दबोच लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। एसीपी के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है, इसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page