Connect with us

गाजीपुर

मां-बेटे की संदिग्ध मौत मामले में पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में 16 महीने के मासूम बेटे के साथ एक महिला का शव कमरे में बीम से लटकता मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी और अब यह मामला दहेज हत्या में तब्दील हो चुका है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव की है। सोमवार सुबह सलिता देवी ने परिवार के लिए खाना बनाया। खाना खाने के बाद घर के सभी लोग अपने-अपने काम पर चले गए। लेकिन जब वे करीब 11 बजे वापस लौटे, तो देखा कि सलिता और उसका नन्हा बेटा ऋषभ कमरे में बीम से लटके हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

मृतका के पिता नंदलाल गोंड ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी 2021 में राहुल गोंड से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी और पोते की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस ने मृतका के पति राहुल गोंड, ससुर विजय गोंड, सास उर्मिला और देवर गोलू गोंड के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है, वहीं पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page