Connect with us

पूर्वांचल

मां की ममता में नवजात शिशु ने तोड़ा दम

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (कमालपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित राजेश पाण्डेय की पत्नी स्व सोनिया पाण्डेय को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा में ब्लीडिंग शुरू होने लगी। घर के लोगों ने तत्काल अवकाश प्राप्त एएनएम के यहां ले जाकर डिलीवरी कराया। डिलीवरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से कुछ घंटे के बाद सोनिया पाण्डेय की मौत हो गई।

डिलीवरी के दौरान पैदा नवजात शिशु की स्थिति ठीक न होने पर डाक्टर की सलाह पर टेंगरा मोड़ स्थित एक हॉस्पिटल में आईसीयू में रखकर देखभाल कर रहे थे कि मंगलवार की रात 1.30 बजे मां की ममता को खोजते हुए नवजात शिशु ने भी प्राण त्याग दिया।

Loading...

नवजात शिशु को पास के गंगा नदी में दाह संस्कार कर परिजन रोते बिलखते मंगलवार को सुबह घर आए। मौके पर उपस्थित परिवार के लोगों का कहना था कि स्थानीय कस्बा में अवैध ढंग से प्रसव करना, डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही करना आम बात हो गई है। सरकारी अस्पताल में संविदा पर एएनएम की नौकरियां करने वाली ड्यूटी के बाद अपने अपने घरों में डिलीवरी कराने का व्यापार बना कर अच्छी खासी कमाई कर रही हैं । अवैध रूप से डिलीवरी और सिजेरियन ऑपरेशन का धंधा स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर के स्वास्थय विभाग के अधिकारी को मालूम है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page