गाजीपुर
मां कामाख्या धाम मंदिर में यज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सेवराई (गाजीपुर) जयदेश। मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर मे चल रहे प्रवचन एंव यज्ञ की पूर्णाहुति आज सकुशल संपन्न हुआ। तदुपरांत प्रसाद वितरण एंव भंडारा का कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। इस भव्य कार्यक्रम मे काफी संख्या में महिलाए एंव पुरुष श्रद्धालूगण प्रवचन का आंनद लेते रहे।

प्रवचन आचार्य सुभद्रा नंदन जी के द्वारा किया जाता रहा। साथ साथ भक्तिभाव गीत संगीत का कार्यक्रम भी बीच बीच मे चलता रहा। जिससे श्रद्धालूगण इस कार्यक्रम का आंनद भक्तिभाव मे डूब कर लेते रहे। इस कार्यक्रम को सफल आयोजन कराने मे महंत आकाश राज तिवारी कामाख्या मंदिर, जन्मेजय सिंह अध्यक्ष मंदिर समिति, बबुआ उपाध्याय, पप्पू सिंह, शीमशीम सिंह, संदीप सिंह, हेराम सिंह एंव क्षेत्र के महान जनता जनार्दन का भरपूर सहयोग रहा।
