Connect with us

गाजीपुर

माँ महाकाली का श्रृंगार और हवन-पूजन 27 को

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित यूसुफपुर के महाकाली मंदिर परिसर में 27 दिसंबर को माता महाकाली का भव्य श्रृंगार, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

इस पावन अवसर पर माता महाकाली के दरबार में स्थानीय लोकगीत कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही, छांगुर प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में हवन-पूजन संपन्न होगा।

Loading...

इस आयोजन की जानकारी महाकाली मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश जी ने दी। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page