Connect with us

वाराणसी

महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जन्मदिन

Published

on

वाराणसी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बुधवार को अपने 68वें जन्मदिन का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। बाबतपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें केक खिलाकर उनके उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को फूलों की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया और उन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इस सम्मान से अभिभूत पूर्व सांसद ने उत्साही कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्थन और प्रेम उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

महेंद्रनाथ पांडेय ने जन्मदिन पर जनता की सेवा में तत्पर रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, अजय सिंह बॉबी, पूर्व प्रधान विनय सिंह हिटलर, केजे इंटरनेशनल के एमडी इलाका सिंह, भाजपा हरहुआ मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, अजय ऊदल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page