गाजीपुर
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Loading...
Loading...
गाजीपुर (जयदेश)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के तहत बुधवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया गया।
Loading...
इसके साथ ही अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया तथा शोहदों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।
Continue Reading
