वायरल
महिला सुरक्षा और यातायात के प्रबंधन पर होगा मंथन
Loading...
Loading...
लखनऊ। पूरे देश में महिला सुरक्षा और यातायात प्रबन्धन के साथ ही प्रभावी पुलिसिंग, इसमें सुधार और अन्य तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पूरे देश के पुलिस कमिश्नर लखनऊ में जुटेंगे। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की नवम्बर मध्य में होने वाली बैठक में ये अफसर शामिल होंगे।
Loading...
यूपी में बीपीआरएंडडी की बैठक पहली बार होने जा रही है। इस बैठक में फोरेंसिंक का अधिक इस्तेमाल, जांच प्रक्रिया का डिजीटलीकरण, न्यायिक प्रक्रिया की समय सीमा निर्धारित करने के साथ ही पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ ही पुलिस को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाने पर मंथन किया जाएगा। बैठक में बीपीआरएंडडी के अधिकारी एल. रवि कुमार और यूपी पुलिस के अधिकारी शामिल रहे हैं।
Continue Reading
