Connect with us

पूर्वांचल

महिला साहित्यकार, पत्रकार व कवयित्री हुई सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला साहित्यकार, पत्रकार एवं कवित्रीयों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की अध्यक्ष पूनम सिंह एडवोकेट, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी (गुड़िया),अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री (महिला) ज्योति सिंह ने सामूहिक रूप से साहित्यकार प्रतिभा देवी, पत्रकार चिंता पांडे, कवित्री कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, जयश्री राय, अलका केसरी, सरोज कुमारी एडवोकेट, तृप्ति केसरवानी को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि सोनभद्र जनपद साहित्य, कला, संस्कृति की उर्वरा भूमि रही है,यहां की मिट्टी ने महिला, साहित्यकारों, कवित्रियों, पत्रकारों को जन्म दिया। यह सोनभद्र जनपद के लिए गौरव की बात है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, जो हम महिलाओं की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने महिला साहित्यकारों, पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारी सोनभद्र जनपद की बहनों ने काव्य पाठ एवं साहित्यिक व्याख्यान के माध्यम से यह साबित कर दिया कि हमारा सोनभद्र जनपद किसी से कम नहीं है। शासन के मानसा के अनुरूप हम आज महिला साहित्यकारों, पत्रकारों, कवित्रियों का सम्मान कर रहे हैं, भविष्य में महिला सशक्तिकरण के लिए जो भी शासन की योजनाएं आएंगी उनसे महिलाओं को लाभान्वित कराया जाएगा।

इस मौके पर सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय एडवोकेट, प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट, अशोक तिवारी एडवोकेट, धर्मेश चौहान एडवोकेट, मदन चौबे एडवोकेट, वरिष्ठ साहित्यकार/ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी , मीडिया प्रभारी कविता यादव, हर्षवर्धन केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page