गाजीपुर
महिला सहायता प्रकोष्ठ ने सुलझाया पारिवारिक विवाद, सात मामलों का निस्तारण
गाजीपुर (जयदेश)। जनपद में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी के विवादों से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को कुल 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के कुशल निर्देशन में यह सुनवाई हुई, जिसमें एक लंबे समय से विवादित चल रहे मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया गया। दोनों पक्षों को बिना किसी दबाव के आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सहमति के साथ विदाई कराई गई।
इसके अतिरिक्त, दो मामलों में विवाद सुलझने पर पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि चार प्रकरणों में अभी मध्यस्थता पूरी न होने के कारण अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।
इन प्रकरणों के समाधान में उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, आरक्षी शिव शंकर यादव, और काउंसलर सोनिया सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
