Connect with us

वाराणसी

महिला सम्बन्धित अपराध में ढिलाई करने वाले थानाध्यक्ष होंगे निलंबित : मोहित अग्रवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सीपी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को शहर के सभी थानाध्यक्षों और अधिकारियों संग क्राइम मीटिंग की। इस दौरान उनके तेवर काफी तल्ख रहे। ‌बैठक के दौरान ‌सीपी ने कहा कि, यदि थाने के किसी भी पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाते हैं तो उसके साथ थानाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी होगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए सभी थानाध्यक्ष अपना सीयूजी फोन खुद रिसीव करें। साथ ही कमिश्नरेट के सभी अधिकारी व थानाध्यक्ष दिन में 2 घंटे “जनता दर्शन” कार्यक्रम के तहत जनता के शिकायतों को सुन उनका निस्तारण करें। यदि कोई भी पुलिसकर्मी जनता से अभद्र व्यवहार करता है तो वह दंडित होगा।पुलिस कमिश्नर ने सख्त लहजे में कहा कि, लगातार शिकायत आ रही है कि महिला सम्बन्धित अपराध में थानाध्यक्ष ढिलाई बरत रहे है। अब आगे से यदि लापरवाही बरती गई तो निलम्बन की कार्यवाही होगी। उन्होंने अपराध की समीक्षा करते हुए कहा कि लम्बित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र हो। पेंडेंसी शून्य किया जाए।त्रिनेत्र अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने का अभियान पुनः आरम्भ होगा।

पुलिस कमिश्नर ने थानाध्यक्ष और राजपत्रित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि, लोकसभा का चुनाव अब संपन्न हो गया है। आप सभी पूरी ईमानदारी के साथ काम करें। बीट प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन कर महिला सिपाहियों को भी शामिल किया जाये।‌ सुगम यातायात को प्राथमिकता पर रखते हुए अतिक्रमण व अवैध स्टैंड संचालकों पर कार्यवाही करें।

पुलिस कमिश्नर ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि, आगामी दिनों में बकरीद और प्रधानमंत्री का वाराणसी आगमन होना है। सभी थाना प्रभारी अशांति फैलाने व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई करें। अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही हो। उनकी सतत निगरानी करते हुए हिस्ट्रीशीट खोली जाये।प्रत्येक दरोगा के पास उसका परफॉर्मेंस रजिस्टर हो जिससे उनके कार्यों का मूल्याकन हो सकेथाना प्रभारी ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करें।

Advertisement

इस बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध के. एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page