Connect with us

अपराध

महिला के गले से चेन छीनकर भागे बदमाश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया इलाके में एक महिला के साथ हुई लूट की घटना सामने आई है। पहड़िया में अस्पताल में भर्ती भतीजे के लिए सामान लेने निकली महिला के गले पर झपट्टा मार कर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। जब वह पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर खरीदारी कर रही थी, तभी दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति बाइक से उतरा और अचानक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

Loading...

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सारनाथ थाने की पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। महिला राजातालाब थाना क्षेत्र के सबलपुर बेनीपुर की रहने वाली है। घटना की सूचना देने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर के दो सिपाही भी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए तैनात किए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page