Connect with us

अपराध

महिला की चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजघाट पर गुरुवार की सुबह एक महिला से चेन छीनकर एक बदमाश फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आदमपुर थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और करीब चार घंटे की मेहनत के बाद दोपहर 12:30 बजे आरोपी को भदऊं चुंगी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय अक्षय के रूप में हुई है, जो भदऊं चुंगी का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से महिला की चेन भी बरामद कर ली है।

चंदौली के मुगलसराय स्थित मानस नगर की रहने वाली 55 वर्षीय निर्मला देवी गंगा स्नान के लिए गुरुवार की सुबह राजघाट आई थीं। स्नान के बाद जब वह घाट पर खड़ी थीं, तभी एक युवक ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकला। महिला की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

Loading...

आदमपुर थाना के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राजघाट की ओर जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया गया। इसी फुटेज के जरिए आरोपी अक्षय को पहचान कर भदऊं चुंगी इलाके से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page