Connect with us

गाजीपुर

महिलाओं को दी गई सुरक्षा संग कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Published

on

गाजीपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर रविवार को जनपद के सभी थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत किया गया, जिसके तहत पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076 और 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में ये नंबर तुरंत सहायता प्रदान करते हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए गए ताकि महिलाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सुरक्षित रह सकें।

कार्यक्रम के दौरान शासन और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें हर प्रकार के शोषण तथा अपराध से सुरक्षा प्रदान करना है।

Advertisement

पुलिस विभाग ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना झिझक हेल्पलाइन पर कॉल करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa