Connect with us

मुम्बई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश

Published

on

लोकसभा चुनाव में ली हार की जिम्मेदारी, अब विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे काम

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है । बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से इच्छा जाहिर कि अब मुझे सत्ता से मुक्त किया जाए। मैं अब पार्टी संगठन से जुड़कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काम करना चाहता हूं।

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जितनी सीटें इंडी एलाइंस को मिली है, उससे कहीं अधिक सीट अकेले भारतीय जनता पार्टी को मिली है। महाराष्ट्र में जरूर हमें अपेक्षा से कम सीटें मिली हमारी लड़ाई सिर्फ विपक्षी पार्टियों से नहीं बल्कि गलत नॉरेटिव सी थी। जनता के आदेश का हम वंदन करते हैं महा विकास अघाडी और हमारी जीत और हार का फैसला काफी कम है। इसलिए मुझे जनता ने नकारा नहीं है। लेकिन कुछ प्रतिशत मतदान कम हुआ है।

इन सभी के बारे में विचार विमर्श करने के लिए मैंने आज एक बैठक बुलाई है। एंटी इनकंबेंसी, किसानों के मुद्दे, बढ़ती प्याज की कीमतों जैसे प्रमुख मुद्दों की वजह से हमें कम सीट मिला। मराठा आरक्षण और गलत नॉरेटिव का मराठवाड़ा के चुनाव में काफी प्रभाव पड़ा है, इन सभी मुद्दों पर काम कर गठबंधन से जुड़ी पार्टियों के साथ हम आगे बढ़ेंगे। गठबंधन के साथ में जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे इन सब की जिम्मेदारी मेरी है। भाजपा का जो भी सेटबैक मिला है इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page