Connect with us

वाराणसी

महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों का चुनाव आज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर कमेटी के अंतर्गत सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष पदों का चुनाव आज (रविवार) होगा। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी मंडलों में अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चुनाव की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।

महानगर चुनाव का केंद्रीय संचालन गुलाब बाग स्थित कार्यालय से चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल करेंगे।

Loading...

मंडलवार चुनाव स्थलों का विवरण:

  1. धूपचंडी मंडल – गुरुकुल धूपचंडी माता मंदिर के पास
  2. बागेश्वरी मंडल – सिगरा स्थित कार्यालय
  3. सारनाथ मंडल – चौकाघाट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर
  4. राजर्षि मंडल – शांति उपवन
  5. दीनदयाल मंडल – पियरी स्थित बरनवाल धर्मशाला
  6. विश्वनाथ मंडल – नीचीबाग स्थित कार्यालय
  7. मध्यमेश्वर मंडल – पातालपुरी मठ
  8. कैंट मंडल – छित्तूपुर स्थित पूर्णमासी वाटिका
  9. रविदास मंडल – मुंशी प्रेमचंद पार्क
  10. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल – दशाश्वमेध स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस
  11. महामना मंडल – भदैनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर
  12. रामनगर मंडल – रामपुर स्थित श्रीराम एकेडमी
  13. छावनी मंडल – कैंटोमेंट स्थित बंगला नंबर 16

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page