वाराणसी
महाकुंभ 2025 : वाराणसी में निःशुल्क गोल्फ कार्ट सेवा शुरू
Loading...
Loading...
वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने आगामी महाकुंभ 2025 के दौरान बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले कमजोर और अशक्त व्यक्तियों की सुविधा के लिए वाराणसी नगर निगम की ओर से पुलिस प्रशासन को छह: निःशुल्क गोल्फ कार्ट भेंट किए। यह गोल्फ कार्ट प्रतिदिन मैदागिन से गोदौलिया के बीच चौक थानाध्यक्ष की देखरेख में चलाए जाएंगे।
Loading...

पूरी तरह से प्रदूषण रहित ये गोल्फ कार्ट यात्रियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे और किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। डीसीपी काशी गौरव वंशवाल ने इस सेवा को सुरक्षा के साथ संचालित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, क्षेत्रीय पार्षद संजय केशरी, मंडल अध्यक्ष गोपाल, थानाध्यक्ष चौक और अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
Continue Reading
