Connect with us

पूर्वांचल

मर्यादा पुरुषोत्तम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा : दिलीप कृष्ण भारद्वाज

Published

on

Loading...
Loading...

श्री राम कथा में राम जन्म होते ही जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पंडाल

सोनभद्र (चोपन) : आदर्श नगर पंचायत चोपन के प्रितनगर में चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन राम के जन्म होते ही पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है।

कथावाचक ने आगे बताया कि, राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, आयोजक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, संजीव तिवारी,बबलू सोनी, श्यामसुंदर मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, दीनदयाल सिंह, अजय यादव, अनिल यादव, लालजी मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, जयशंकर पाण्डेय,सुशील सिंह, दिलीप गुप्ता, रामपरिखा विश्वकर्मा, अमर शर्मा, अमित सिंह बढ़कू, विकास सिंह छोटकू वहीं यजमान के रूप मे अरविंद जायसवाल सप्तनिक मौजूद रहे साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस तैनात रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page