Connect with us

गोरखपुर

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मे नए छात्रावास का नामकरण

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। AICTE एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान  विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन 528 छात्रों की क्षमता वाले पूर्णतः वातानुकूलित छात्रावास भवन का नामकरण महापुरुष स्वामी विवेकानंद के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय द्वारा मंच से इस प्रस्ताव की औपचारिक घोषणा करते हुए निर्माणाधीन उक्त छात्रावास का नाम “विवेकानंद भवन (Vivekanand Bhawan)  रखे जाने की घोषणा की गई। माननीय कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह निर्णय युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, राष्ट्रनिर्माण की भावना तथा नैतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

माननीय कुलपति द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उक्त नामकरण के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने के साथ-साथ आगामी कार्य परिषद एवं प्रबंध बोर्ड की बैठक में औपचारिक अनुमोदन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का विश्वास है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सुविधायुक्त आवास व्यवस्था तथा सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page