Connect with us

राज्य-राजधानी

मत्स्य संपदा योजना: मछुआरों के लिए शुरू हुई सब्सिडी और प्रशिक्षण योजनाएं

Published

on

यूपी में मत्स्य पालन को बढ़ावा, बोट सब्सिडी से लेकर आइस बॉक्स तक मिल रही सुविधाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालकों और मछुआरों के लिए अच्छी खबर है। चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की है, जिनका उद्देश्य मछुआरों की आय और जीवनस्तर को बेहतर बनाना है। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना अब लाभार्थियों के लिए उपलब्ध है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत मछली विक्रय के लिए मोपेड विथ आइस बॉक्स परियोजना, अंतरराज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनार के आयोजन जैसे अनेक उपक्रमों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

मत्स्य पालकों/मछुआरों के प्रशिक्षण और भ्रमण के लिए विभागीय पोर्टल http://Fisheries.up.gov.in को 24 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक खोला गया है। सभी इच्छुक लाभार्थी इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन आवश्यक है।

Advertisement

आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए विभाग से मोबाइल नंबर 6388382042, 9616173542, 7379763878 पर संपर्क किया जा सकता है या विकास भवन के प्रथम तल, कक्ष संख्या 101 में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page