Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान: स्कूल से लौट रहीं दो छात्राएं मैजिक की टक्कर से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मड़िहान थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में स्कूल से घर लौट रही दो छात्राएं मैजिक की टक्कर से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से सीएचसी मड़िहान लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना में जयप्रकाश की 15 वर्षीय बेटी शालिनी और चंदा की 17 वर्षीय बेटी सुधा घायल हुई हैं। दोनों आदर्श इंटर कॉलेज सुगापाख में कक्षा 10 की छात्राएं हैं। गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय रजौहा चौराहे पर एक अनियंत्रित मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी।

Loading...

शालिनी की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने मैजिक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page