Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान: जीप-ट्रैक्टर टक्कर में चालक की मौत, यात्री घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार में पेट्रोल पंप के पास जीप और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पास लेने के प्रयास में जीप ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में जीप चालक जसीम (25 वर्ष) निवासी जुड़िया पेढ़, सोनभद्र, की मौके पर ही मौत हो गई।

जीप में सवार अन्य यात्रियों में से एक गोपाल (24 वर्ष), का पैर टूट गया। घटना के समय ट्रैक्टर ईंटों से भरा हुआ था और घोरावल की तरफ से आ रहा था जबकि जीप मिर्जापुर से सवारियां लेकर आ रही थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Loading...

स्थानीय लोगों ने घायल यात्री को निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया लेकिन जीप चालक की हालत गंभीर थी।घटनास्थल पर 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं आई। काफी देर बाद जीप चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डग्गामार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन की लापरवाही और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने प्रशासन से डग्गामार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page