वाराणसी
मड़हे में लगी आग से हजारों रुपये की हुई क्षति, बाल-2 बचें दर्जनों गोवंश
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत ग्राम सभा महमूदपुर में सोमवार को अचानक से लगी आग से मड़हा जलकर खाक हो गया। मड़हे में बंधी लगभग एक दर्जन गोवंश किसी तरह बचाए गए। वहीं दो पशु आग की लपटों से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा महमूदपुर निवासी पीड़ित रामविलास सिंह ने बताया कि, सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ से 2:00 बजे के बीच मेरे बैठका के पीछे लगे बांस मड़हे में भीषण आग लग जाने से मड़हे में बंधी लगभग एक दर्जन गोवंश जलने से बाल-बाल बच गई।

वहीं रामविलास सिंह ने बताया कि, पुरानी रंजीवश हमें क्षति पहुंचाने एवं गोवंशों की हत्या की नियत से मेरे मड़हे में आग लगाई गई है । स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मेरे पशुओं को बचा लिया गया। वहीं मेरी एक गाय झुलस गई। पीड़ित द्वारा दानगंज पुलिस चौकी पर लिखित नामजद तहरीर दी गई है।
