Connect with us

पूर्वांचल

मछुआरे का तीसरे दिन भी नहीं चला पता, तलाश जारी

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के बड़गांवा के रहने वाले लालमुनी निषाद (65 वर्ष) का तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका । वे शनिवार को गंगा नदी में नाव से मछली पकड़ने गये थे। तीसरे दिन भी ग्रामीण संग पुलिस गंगा किनारे गांवो में पूछताछ करते रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक, बड़गांवा निवासी लालमुनी निषाद कई वर्षों से गंगा में मछली पकड़ने का काम करते है। हर दिन की तरह शनिवार को भी वे अपनी नाव लेकर मछली पकड़ने गंगा नदी में गये लेकिन रविवार की सुबह तक वापस नहीं आये। घर पर मौजूद उनकी पत्नी रुक्मिना और बहु तीजा परेशान होकर पड़ोसियों से पता लगाने की गुहार लगायी।

Loading...

मौके पर जुटे ग्रामीण नौका लेकर गंगा नदी में उतरे तो उन्हें उनकी नाव गंगा के बीच स्थित एक टीले के पास मिली। लेकिन उनका कहीं अता पता नहीं चला। सोमवार को पुनः ग्रामीण संग पुलिस गंगा किनारे गांवो में खोजबीन करते रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page