Connect with us

गोरखपुर

मछली पालक युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी; चार आरोपियों पर केस दर्ज  

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी सुनील सिंह पुत्र स्व राम सरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संतोष सिंह व राहुल सिंह पुत्रगण सुबाष सिंह , सुबाष सिंह पुत्र परमारथ सिंह व अखिलेश सिंह पुत्र रमेश सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 131,352, 351(3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।   

थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी सुनील सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैंने गांव के तालाब में मछली पालन किया हूं। इसी बात को लेकर बीते 15 फरवरी को रात 9 बजे के करीब गांव के ही संतोष सिंह, राहुल सिंह, सुबाष सिंह, अखिलेश सिंह ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे और जान-माल की धमकी देने लगे।   

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सुनील सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page