Connect with us

गाजीपुर

मछटी गांव का मुख्य मार्ग बदहाल, बरसात में बढ़ी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के मछटी गांव का मुख्य निकास मार्ग वर्षों से बदहाली का शिकार है। स्थिति यह है कि बरसात होते ही इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी मार्ग से ग्रामीण स्कूल, बाजार और खेती-किसानी के कार्यों के लिए आते-जाते हैं। प्रसिद्ध शेर मोहम्मद नेशनल इंटर कॉलेज भी इसी रास्ते पर है, जहां दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं।

बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों से लेकर बाइक और साइकिल सवारों तक का गिरना तय हो जाता है। कई छात्र-छात्राएं व ग्रामीण आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। सफाई व्यवस्था भी बेहद लचर है। गांव में सफाई कर्मी महीने में कभी-कभार ही नजर आते हैं, जबकि सड़क के दोनों ओर कूड़े का अंबार लगा रहता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी यहां नाम मात्र का साबित हो रहा है।

Loading...

ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान के अनुसार, सड़क को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि गिट्टी और बालू डालकर सुधार की कोशिश की गई थी, लेकिन विवाद के कारण काम अधूरा रह गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page