Connect with us

अपराध

मकान मालिक पर किरायेदार ने दर्ज कराया केस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में एक दुकान के किराएदार ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजीव कुमार राय ने एडवांस के चार लाख रुपये वापस न मिलने पर संयुक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद उनके आदेश पर कैंट थाने की पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजीव का कहना है कि 2018 में उन्होंने रवींद्र प्रताप सिंह से अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में एक दुकान किराये पर ली थी। यह अनुबंध 11 महीनों के लिए किया गया था जिसमें एडवांस सिक्योरिटी के रूप में चार लाख रुपये का भुगतान चेक के जरिए किया गया था। राजीव ने तय शर्तों के अनुसार समय पर दुकान का किराया भी अदा किया।

Loading...

हालाँकि, अनुकूल परिस्थितियाँ न होने के कारण जून में उन्हें दुकान बंद करनी पड़ी। अनुबंध के तहत 11 महीने का पूरा किराया देने के बाद उन्होंने दुकान खाली कर दी। लेकिन जब उन्होंने अपना चार लाख रुपये वापस मांगा तो रवींद्र ने उसे लौटाने में टालमटोल शुरू कर दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page