Connect with us

गोरखपुर

मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए कीमती आभूषण

Published

on

सूरत से लौटकर पीड़िता ने दर्ज कराई चोरी की प्राथमिकी

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला उपनगर के बनकटा गांव में सूने पड़े एक मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर में रखे बेशकीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने गोला थाने में लिखित तहरीर देकर मामले की सूचना दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासिनी संतरा देवी पत्नी राम हरी ने अपनी तहरीर में बताया है कि वह मकान में ताला बंद कर अपनी बेटी के पास सूरत घूमने गई थीं। सूरत में ही उन्हें एक लड़की के माध्यम से सूचना मिली कि बीते 23 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने चैनल गेट और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी में तीन सोने की माला, एक चैन वाला मंगलसूत्र, एक लॉकेट वाला मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की चार पायल, बिछिया, एक ब्रेसलेट, सोने के चार झुमके और नाक की छह छूछियां चोरी हो गईं। पीड़िता ने सूरत से लौटकर थाने में तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page