Connect with us

मिर्ज़ापुर

मकर संक्रांति उत्सव में 400 से अधिक लोगों ने खिचड़ी सहभोज में लिया भाग

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छानबे खंड के बिहसड़ा बाजार स्थित संघ कार्यालय, आर्य भवन के मैदान में शनिवार को मकर संक्रांति उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगम लाल तिवारी ने की, जबकि खंड प्रचारक कल्याण मुख्य वक्ता रहे। उत्सव का समापन खिचड़ी सहभोज के साथ हुआ, जिसमें 400 से अधिक सर्वसमाज के लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हेडगेवार और गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर खंड प्रचारक कल्याण ने मकर संक्रांति जैसे त्योहारों को समाज में समरसता और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “संघ अपने 100 वर्षों की यात्रा में समाज से छुआछूत, जातिवाद और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने का कार्य कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों का समर्थन, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों पर संघ अपनी यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगम लाल तिवारी ने समाज में समरसता और एकता का संदेश देते हुए कहा कि हिंदू समाज को विभाजनकारी साजिशों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सावधानियां हिंदू समाज में समरसता के भाव को जागृत करेंगी।

उत्सव में खंड कार्यवाह दिलीप, मंडल कार्यवाह सूरज, शाखा पालक ऋशु, गुरु प्रसाद, आशीष, अभिषेक, अनुज, मनोज, राजकुमार, नमन, शारदा, केशव और संतोष सहित बड़ी संख्या में माताएं और बहनें भी सम्मिलित हुईं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page