Connect with us

मऊ

मऊ के गोठा बाईपास पर भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव के रहने वाले सूरज और उनकी बहन दीपा कुमारी रविवार सुबह मठिया मड़ई थाना रौनापार, आजमगढ़ स्थित अपनी मौसी के घर से दवा लेने जा रहे थे। तभी गोठा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Loading...

ग्रामीणों के मुताबिक, 23 वर्षीय सूरज बीएससी का छात्र था जबकि 20 वर्षीय दीपा कुमारी बीए की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page