Connect with us

वाराणसी

“मंशा देवी मंदिर का भव्य बनेगा शिखर” : राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

Published

on

Loading...
Loading...

मंदिर परिसर में शिखर निर्माण के लिए किया पूजन-अर्चन

रामनगर (वाराणसी)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बुधवार सुबह दुर्ग रोड पर स्थित मां मंशा देवी मंदिर के शिखर निर्माण का पूजन-अर्चन किया। मंशा देवी मंदिर को भव्य बनाने के लिए कई साल से कार्य चल रहा है। मंदिर के शिखर का काम अभी नहीं हुआ था। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बुधवार की सुबह विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ मंदिर परिसर पहुंचे।

आचार्य  ने शिखर के निर्माण के लिए पूजन-अर्चन किया। मंदिर के पुजारी पंडित सुधाकर मिश्र,भंटू गुरु, शिवशंकर पांडेय,राजन पांडेय ने विधि विधान से शिखर निर्माण के लिए पूजन संपन्न कराया। इसके बाद लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि शिखर का निर्माण जल्द से जल्द शुरू हो जाएगा और शिखर भव्य बनेगा।

Advertisement

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, शैलेन्द्र किशोर पांडेय, सृजन श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, अशोक जायसवाल, आशा गुप्ता, रितेश पाल गौतम, मनोज यादव, जितेंद्र पांडेय, अजय प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, रितेश राय, अंकित राय, शुभम् सिंह, मुरारी लाल यादव, विनोद गुप्ता, प्रशांत सिंह आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page