Connect with us

वाराणसी

मंदिर के पुजारी को शरारती तत्वों ने मारपीट कर किया घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा हैबतपुर गांव के मंदिर पर पूजा-पाठ करने वाले एक पुजारी को कुछ शरारती तत्वों ने सोमवार की रात मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी ने दो अज्ञात और एक नामजद के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, हैबतपुर गांव के धर्मेंद्र तिवारी सोमवार की रात में अयोध्यापुर गांव के गौरीशंकर बाबा के मंदिर में आरती करने पहुंचे तो वहां तीन लोग बैठकर शराब पी रहे थे। जब मना किए तो सभी उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए और पास से 15 हजार नगद, एक अंगूठी और चेन छीन लिया। घायल धर्मेंद्र तिवारी ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ थाने पर लिखित तहरीर दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page