Connect with us

मनोरंजन

भोजपुरी पर्दे पर निशांत उज्जवल लेकर आ रहे है “जय संतोषी मां”, फ़िल्म में नजर आएंगे यह कलाकार

Published

on

रेणु विजय फिल्म एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर से बन रही भोजपुरी फिल्म “जय संतोषी मां” की शूटिंग पूरी हो गयी है। इस फिल्म में रानी चटर्जी, जय यादव, मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल,धर्मेंद्र के मेहरा और निर्देशक रवि सिन्हा हैं। रानी चटर्जी पहली बार निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म में नजर आने वाली है। फ़िल्म में संतोषी मां का किरदार कौन निभा रही है इस पर सस्पेंस है।निशांत उज्ज्वल ने बताया कि फिल्म “जय संतोषी मां” एक पारिवारिक और धार्मिक कहानी से प्रेरित फिल्म है, जिसका निर्माण हम लोग वर्तमान समय के हिसाब से किया हैं। इस फिल्म में रानी चटर्जी की भूमिका बेहद अहम है वहीं जय यादव भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।निशांत ने आगे बताया कि हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्म बनाएं जो मनोरंजन के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक समृद्ध विरासत से दर्शकों रूबरू हो सके। यह फिल्म एक घटना पर आधारित है जिसमें मां संतोषी की परंपरा महिमा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी फिल्म की कहानी रिवील नहीं कर सकते लेकिन इतना तय है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

वही फिल्म की अभिनेत्री रानी चटर्जी ने कहा कि फिल्म “जय संतोषी मां” को लेकर वह एक्साइटेड हैं। फिल्म में उनका महत्वपूर्ण किरदार है, जिसकी तैयारी उन्होंने खूब की है। रानी चटर्जी ने बताया कि फिल्म के संवाद और गाने भी इतनी शानदार होंगे कि दर्शक इसे खुद को जोड़ पाएंगे। मुझे फिल्म में काम करके खूब मजा आया है और यह फिल्म जब पर्दे पर रिलीज होगी तब दर्शकों को भी इसे खूब मनोरंजन मिलेगा।

निर्देशक रवि सिन्हा इंडस्ट्री के मंजे हुए निर्देशकों में से हैं उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास होने वाला है।फ़िल्म में मुख्य भूमिका रानी चटर्जी,जय यादव,मनोज टाइगर के साथ नीतिका जायसवाल,सुषमा मिश्रा, रंभा सहनी, मोहन कुमार,परितोष कुमार,रजनीश पाठक,सुजान सिंह,राकेश दुबे,प्रिया शर्मा,पूनम और प्रियांशु सिंह है।मेहमान भूमिका में भाजपा विधायक व गीतकार विनय बिहारी भी नजर आएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa