Connect with us

गाजीपुर

भूमि रजिस्ट्री के झांसे में दंपती से तीन लाख की ठगी, नामजद पर केस

Published

on

Loading...
Loading...

भुड़कुड़ा (गाजीपुर) जयदेश। जिले के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र में भूमि रजिस्ट्री कराने के बहाने दंपती से तीन लाख पांच हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव के अनुसार बिजहरी गांव निवासी कंचन देवी ने शिकायत में बताया कि वह और उनके पति कम पढ़े-लिखे हैं। इसी का लाभ उठाते हुए पड़ोसी गांव इब्राहिमपुर निवासी राजकुमार यादव उर्फ झिनकू ने उन्हें बहका-फुसलाकर सड़क के पास स्थित दो बिस्वा भूमि लिखने का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपी ने रजिस्ट्री के नाम पर पहले 2.50 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए और बाद में रजिस्ट्री के दिन 55 हजार रुपये लेकर सादे कागजों पर अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लिया।

Loading...

कुछ दिन बाद जब पीड़िता कागजात और कब्जा लेने पहुंची तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ आरोपी के घर पहुंची और रकम या दस्तावेज की मांग की, जहां गाली-गलौज और मारपीट कर दोनों को भगा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है और उसने पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजकुमार यादव उर्फ झिनकू के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page