Connect with us

सोनभद्र

भूमि पर बृहद वृक्षारोपण के साथ वन महोत्सव का सफल आगाज़

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र) (जयदेश)। शासनादेश के अंतर्गत इस वर्ष चलाए जा रहे 35 करोड़ वृक्षारोपण महा अभियान को गति देने के उद्देश्य से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जरहा वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंदूर स्थित राजस्व गांव धरतीडॉड के कम्पार्टमेंट नंबर एक में किया गया। यह अभियान सामाजिक वानिकी के तहत वर्ष 2025 के लिए 10 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण के साथ आरंभ हुआ।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी जरहा सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सदस्य किरबिल जनकधारी सिंह, ग्राम प्रधान सिंदूर प्यारे मोहन और पूर्व प्रधान शिवकुमार सिंह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षारोपण कर अभियान को सफल बनाया।

Loading...

इस अवसर पर सागौन, शीशम, आम, नीम, पाकड़, गूलर जैसे छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर वन महोत्सव महाअभियान की शुरुआत की गई। अभियान में वन दरोगा श्यामलाल, लवलेश सिंह, अमित कुमार शाह, वन रक्षक राजेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह समेत कई कर्मचारी, ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page