Connect with us

गाजीपुर

भूमिहीनों को उजाड़ने के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Published

on

गाजीपुर। भूमिहीनों को बेदखल किए जाने और स्थानीय समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सरजू पांडे पार्क में हुए इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया।

धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भारी भीड़ जुटी। कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की कि बरसात के मौसम में भूमिहीनों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर देना अमानवीय है और ऐसे लोगों को तत्काल सरकारी आवास दिया जाए।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं प्रभारी गाजीपुर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अंधऊ और बिराइच ग्रामसभा के भूमिहीनों को बरसात में उजाड़ दिया गया है, स्कूल बंद कर बच्चों से शिक्षा छीनी जा रही है और वर्षों से बंद पड़ी नन्दगंज चीनी मिल व बहादुरगंज कताई मिल युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

Advertisement

जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि अगर जिले की बंद चीनी मिलें और कताई मिलें फिर से चालू कर दी जाएं तो हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर गरीबों, किसानों, भूमिहीनों और छात्रों की दुश्मन बनने का आरोप लगाया।

धरना प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, महबूब निशा, सुमन चौबे, राजेश गुप्ता, राशिद, अखिलेश यादव, सतीश श्रीवास्तव, विभूति राम, सीमा विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह, अवधेश भारती, ओमप्रकाश पासवान, अब्दुल हमीद, रईस अहमद, गुलबास यादव, दिवाकर सिंह, ओम प्रकाश पासवान, राजेश उपाध्याय, मुसाफिर बिंद, रिजवाना, आशुतोष कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, किरण गौतम लाल, संजय सिंह, राघवेंद्र चौबे, किरण देवी, चिंता देवी, शशिकला, देवेंद्र सिंह, जेपी पांडे, वास देवी, शनिचरी देवी, सीमा देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, पाना देवी, मीना देवी, रमन देवी, तेतरी देवी, रुबीना, जोखन, वीरेंद्र भास्कर, सुशीला देवी, शनिचरी, शाहजहां समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa