Connect with us

मुम्बई

भारी बारिश से प्रभावित रही लोकल ट्रेन की सेवाएं

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ धर्मेंद्र सिंह धर्मा, (ब्यूरो चीफ मुंबई)

मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी रही। इससे सेंट्रल रेलवे नेटवर्क के कल्याण और ठाकुर्ली स्टेशन के बीच व्यस्त समय के दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। सुबह कुछ इलाकों में महज एक घंटे में 34 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई।

लोकल ट्रेन की सेवा प्रभावित होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को काफी असुविधा हुई। एक यात्री ने बताया, कई यात्री पटरियों पर पैदल चल रहे हैं, क्योंकि ट्रेन काफी लंबे वक्त से रुकी हुई हैं।

मध्य रेलवे ने भी बताया कि सभी चार गलियारों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं। हालांकि, यात्रियों ने दावा किया कि सिग्नल में दिक्कत के कारण सुबह व्यस्त समय के दौरान कल्याण और ठाकुर्ली स्टेशन के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ।

तो वहीं पश्चिमी रेलवे ने कहा कि सोमवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं। हालांकि, यात्रियों ने दावा किया कि रेलगाड़ियां पांच से 10 मिनट की देरी से चल रही थीं।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अ‍वधि में मुंबई में औसतन 135 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस अ‍वधि में पूर्वी मुंबई में 154 मिलीमीटर और पश्चिमी मुंबई में 137 मिलीमीटर बारिश हुई। मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने के पूर्वानुमान के बीच शहर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तीन दल तैनात किए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page