वाराणसी
भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय बैठक में बोलें पीएम मोदी- दोनों देश सिर्फ पार्टनर नहीं, एक परिवार हैं
वाराणसी। भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच बृहस्पतिवार को वाराणसी में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का भव्य स्वागत किया। बैठक में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और संस्कार सदियों से मॉरीशस में रच-बस गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि एक परिवार हैं।

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मॉरीशस की संप्रभुता की ऐतिहासिक जीत है और भारत हमेशा मॉरीशस के साथ खड़ा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस के विकास में साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात है। दोनों देशों ने विशेष आर्थिक पैकेज और स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा रोजगार के अवसरों को मजबूत करने के उपायों पर निर्णय लिया। भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र मॉरीशस में स्थापित किया गया है।
