गोरखपुर
भारतीय विद्वत महासंघ की बैठक सम्पन्न, पंचांग निर्माण कार्य प्रारम्भ
विगत एक दशक से निर्मित हो रहा है विद्वत निर्णित पंचांग- पं. बृजेश पाण्डेय
गोरखपुर। विद्वत जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ की एक आवश्यक बैठक संस्था के केंद्रीय कार्यालय राजेंद्र नगर पश्चिमी गोखनाथ मे सम्पन्न हुआ। विद्वानों के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्णित व्रत पर्व एवं त्योहारों की तिथि पत्र पंचाग कलेण्डर का प्रकाशन किया जा रहा है। पंचांग प्रकाशन के संदर्भ मे हुई बैठक को महासंघ के अध्यक्ष पं. रविन्द्र नाथ मिश्र कि अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।
इस दौरान अध्यक्ष ने संगठन को सुचारु रुप से चलाने पर जोर दिया। संचालन महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य द्वारा किया गया। बैठक मे संरक्षक सदस्य पं अश्विनी कुमार मिश्र ज्योतिर्विद ने कहा कि हिन्दू समाज व सत्य सनातनियों के लिए यह पंचाग बहुत ही निर्णायक साबित होता है। इस कलेण्डर रूपी पंचांग में कई ग्रंथों व पंचागों का अनुसरण किया जाता है, जिससे जनमानस मे भ्रांतियाँ न पनप सके।
महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय ने यह भी कहा कि पंचांग से हिंदू समाज में व्रत पर्व एवं त्योहारों को लेकर बहुत ही उत्साह होता है। सामाजिक व धार्मिक कुरीतियों के शमन के लिए निर्मित संस्था द्वारा धार्मिक कार्यों के आयोजन मे पंचांग निर्माण की विशेष उपयोगिता रहती है। जिसका निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया और हिन्दू नव वर्ष के शुभारम्भ पर विमोचन कर जनमानस मे निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
संगठन मंत्री पं. रमेश पाण्डेय व पं. अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि पंचांग स्वरूप कैलेण्डर हमारी भारतीय संस्कृति व त्योहारों का विवरण है जिससे व्रती महिलाओं को व्रत के सम्बन्ध मे दतिक व प्रमाणित जानकारी मिल सके। पंचांग प्रकाशित होने के पश्चात लोकार्पण कर वितरण करने की प्रथा लगभग एक दशक से चल रही है।बैठक के दौरान कई विद्वानों ने संस्था कि सदस्यता भी ग्रहण की।
बैठक में पं. ब्रह्मानंद मिश्र,पं. राधाकृष्ण पाठक,पं. प्रद्दुम्न शुक्ल,पं. रामसूचित उपाध्याय,पं. गिरिजेश मिश्र तथा पं. शिवमगन आदि उपस्थित रहे ।
