गोरखपुर
भारतीय पत्रकार महासंघ द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
गोरखपुर। भारतीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता और समानता के प्रति निष्ठा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र की मजबूती के साथ-साथ निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका का स्मरण कराता है।
इस मौके पर सभी ने समाज और राष्ट्रहित में सत्यनिष्ठ पत्रकारिता करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Continue Reading
